विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तानी बैंड का विरोध, प्रेस कांफ्रेंस में घुसे शिवसैनिक

By Edited By:
Published: Tue, 04 Feb 2014 04:30 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 04 Feb 2014 05:17 PM (GMT+05:30)

देश की आर्थिक राजधानी में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पाकिस्तानी बैंड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी म्यूजिक बैंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पाकिस्तानी बैंड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी म्यूजिक बैंड मेकान हासन की प्रेस कांफ्रेंस में शिवसेना के करीब 50 कार्यकर्ता पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। जानकारी के मुताबिक, बैंड का मुंबई में एक शो आयोजित होने वाला है।

शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बैंड के सदस्यों का विरोध करते हुए उन्हें तुरंत भारत छोड़कर चले जाने के लिए भी कहा। भगवा रंग के झंडे लिए शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कुर्सियां भी उठाकर यहां वहां फेंकी। पाकिस्तान का यह बैंड सूफी रॉक गाने गाता है, और इस बैंड का भारत के कुछ कलाकारों के साथ संयुक्त कंसर्ट आयोजित है। सूत्रों की मानें तो शिवसेना ने एक दिन पहले ही इस संवाददाता सम्मेलन को न करने की बात अपने मुखपत्र सामना में कही थी।

पढ़ें : उद्वव की टिप्पणी पर राखी की हां, केजरीवाल के खिलाफ बोल पड़ीं

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।